फतहनगर। तीसरी सरकार अभियान द्वारा सामुदायिक भावना एवं व्यवहार का विकास डिजिटल माध्यम से जूम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीसरी सरकार अभियान उदयपुर जिला संयोजक ललित नारायण आमेटा ने बताया कि कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम के प्रमुख वक्ता के रूप में रामबहादुर राय(अध्यक्ष, इंदिरागांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली),शरदचंद बेहार (पूर्व मुख्य सचिव,मध्यप्रदेश) यस यम विजयानंद (पूर्व सचिव पंचायतीराज,भारत सरकार), अरुण जैन (ट्रस्टी, इंडिया पंचायत फाउंडेशन), डॉ. रश्मि सिंह (निदेशक, दिल्ली सरकार), आशा पटेल (वरिष्ठ पत्रकार) तथा वर्षा विद्या विलास (प्रमुख सद्भावना संघ, महाराष्ट्र) शामिल हुए।
कार्यक्रम का संयोजन व संचालन डॉ. चंद्रशेखर प्राण ने किया तथा चर्चा का सारांश श्री सुधीर पाल( मंथन, रांची) ने किया। प्रश्नोत्तर सत्र का संचालन योगेश ऐंडले तथा अनिल तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत रामदयाल सैन (राजस्थान) तथा आभार बी.पी. कुशवाहा (हरियाणा) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देश के 15 राज्यों के 300 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, प्रबुध्दजन सहित समाज के विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस ई पंचायत पार्लियामेंट के व्यवस्थित तकनीकी संचालन को कुशलतापूर्वक सफल बनाने में साकेत कुमार, विनोद मिश्र तथा पंकज कुमार का योगदान रहा।