फतहनगर। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी नए साल का स्वागत अखण्ड रामायण पाठ के साथ किया जाएगा। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर उक्त आयोजन होगा। रामायण पाठ शुक्रवार को प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगा। नववर्ष स्वागत मध्यरात्रि 12.05 बजे होगा। महाआरती 1 जनवरी 2022 प्रातः 9 बजे होगी। कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन की पालना के साथ ही भाग लिया जा सकेगा।