Home>>मावली>>ईन्टाली में श्रेष्ठ नारी रत्न शिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन
मावली

ईन्टाली में श्रेष्ठ नारी रत्न शिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन

फतहनगर। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय ईन्टाली में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी और दिव्या प्रॉपर्टी एंड कंस्ट्रक्शन एवं दिव्या एसोसिएट उदयपुर के सौजन्य से भारतीय संस्कृति संरक्षण में प्रमुख योगदान के फलस्वरूप श्रेष्ठ नारी रत्न शिरोमणि सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार नेशनल नारी रत्न शिरोमणि सम्मान का आयोजन ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से भारतीय संस्कृति संरक्षण में देश की 50 श्रेष्ठ नारी रत्न सम्मान के लिए चयन हुआ। स्थानीय स्तर पर विद्यालय में समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनोज समदानी ने की जबकि मुख्य अतिथि डॉ.मनीष कुमार थे। विशिष्ट अतिथि ग्राम विकास अधिकारी भरत मीणा, पर्यावरण प्रेमी भरत मेनारिया थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओमप्रकाश किराड़ ने किया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान रामचंद्र गमेती ने किया।
श्रेष्ठ नारी रत्न सम्मान में छवि सेठिया, श्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन के लिए लक्ष्मी पुष्करना एवं कान्ता मेनारिया को जन कल्याणकारी योजनाओं में योगदान हेतु प्रदान किया।
ऑनलाइन राष्ट्रीय रंगोली प्रतियोगिता में जैनी सामर,रवीना मेघवाल,जसोदा मेघवाल,
दिशा आमेटा,परी बानु,वन्दना मेघवाल, केलम नंगारशी,दीपिका आमेटा, सविता रानी जाट को चिकित्सा क्षेत्र में जनजागृति एवं दिव्या रजक को श्रेष्ठ समाज सेविका के रूप में योगदान लिए मोमेंटो प्रदान कर श्रेष्ठ नारी रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ममता शर्मा, चित्रा आमेटा, अविनेश कुमारी, रेणु चौधरी, लोकविन्ता मीना, ममता रेगर, शारदा, अंजली धोबी,रविना रेगर, संध्या, सन्तोष जणवा,सोनु तिवारी,दीपिका मेनारिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!