Home>>मावली>>कांग्रेस-इंटक के नव वर्ष स्नेह मिलन व सम्मान समारोह में एकजुट होकर कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया
मावली

कांग्रेस-इंटक के नव वर्ष स्नेह मिलन व सम्मान समारोह में एकजुट होकर कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया

खेमली। रविवार को को दोपहर धुणीमाताजी मेला प्रांगण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली व खेमली और प्रदेश इंटक राजस्थान द्वारा कांग्रेस व इंटक का संयुक्त नव वर्ष 2023 स्नेह मिलन व समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष और राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली थे और अध्यक्षता मावली के पूर्व विधायक और वर्तमान प्रधान पुष्कर लाल डांगी ने की। बतौर विशिष्ठ अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मांगी लाल गरासिया,विवेक कटारा,सुरेश सुथार और उप प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया,पूर्व प्रधान बड़गांव जमना लाल मोड़,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली व खेमली के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक वैष्णव व मांगी लाल मेघवाल,जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल भील व विनोद मेघवाल,पंचायत समिति सदस्य पूर्णाशंकर नागदा व पुष्कर डांगी व गोपाल आमेटा,धुनिमाता सरपंच नरेन्द्र मेघवाल व उप सरपंच नाना लाल नागदा,सापेटिया सरपंच भंवर लाल पुष्करणा,डबोक सरपंच भगवती लाल पाटीदार ,पूर्व सरपंच नामरी महेंद्र सिंह राणावत, लकड़वास के पूर्व सरपंच जग्गुराम मीणा,ओम चेचानी,महेश त्रिपाठी,सत्यनारायण अग्रवाल,मोरठ सरपंच वेणीराम भील और शांति लाल डांगी,भगवान लाल गुर्जर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण उपस्थित थे।राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री बनने पर जगदीश राज श्रीमाली का प्रधान पुष्कर लाल डांगी ने साफा व शॉल ओड़ा कर सम्मानित किया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मांगी लाल गरासिया,पुष्कर लाल डांगी,विवेक कटारा और सुरेश सुथार को ब्लॉक अध्यक्ष मांगी लाल मेघवाल और अशोक वैष्णव ने साफा व शॉल ओड़ा कर सम्मानित किया। 101 वरिष्ठ कांग्रेस जन को अतिथियों व दोनों ब्लॉक अध्यक्षों ने शॉल ओड़ा कर सम्मानित किया।नरेश मेघवाल व नाना लाल नागदा ने सभी अतिथियों व वरिष्ठ जनों को उपरणा पहना कर सम्मानित किया।भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कांग्रेस पार्टी से जुड़ने पर चंगेड़ी निवासी डालू सुथार को पुष्कर डांगी व जगदीश राज श्रीमाली ने साफा पहना कर व शॉल ओड़ा कर सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने अशोक गहलोत सरकार द्वारा सभी के लिए लागू की गई जनहित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि मावली विधानसभा में सभी को एकजुट होकर आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजय दिलानी है इसके लिए उपस्थित दो हजार कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हाथ उठा कर सहमति व्यक्त की।समारोह के दौरान श्रम विभाग व जग विद्या ट्रस्ट द्वारा श्रमिकों के ई श्रम कार्ड बनाये गये।स्वागत सम्बोधन मांगी लाल मेघवाल ने दिया,धन्यवाद सुरेश सुथार ने दिया और संचालन मांगी लाल प्रजापत ने किया। समारोह पश्चात भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!