Home>>फतहनगर - सनवाड>>किशोरियों के लिए निःशुल्क अध्ययन केन्द्र का शुभारंभ
फतहनगर - सनवाड

किशोरियों के लिए निःशुल्क अध्ययन केन्द्र का शुभारंभ

फतहनगर। नगर में एजुकेटेड गर्ल उदयपुर द्वारा बालिका एवं किशोरी शिक्षा को लेकर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (आर एस ओ एस) 10वीं कक्षा की किशोरियों के लिए 4 माह हेतु निःशुल्क अध्ययन केंद्र का आज शुभारंभ किया गया। इसमें ं निःशुल्क अध्ययन करवाया जाएगा। आज केन्द्र में किशोरियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रतिदिन 4 घंटों के लिए पूर्णिमा बडगूर्जर द्वारा पढ़ाया जाएगा। इसमें जीवन कौशल का भी अध्ययन कराया जाएगा। किशोरियों को रजिस्ट्रेशन के बाद निःशुल्क किताबे एवं स्टेशनरी वितरित किए गए। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अध्यापिका उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!