फतहनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा आज भीण्डर पहुंचे तथा दिवंगत पूर्व संसदीय सचिव गजेंद्र सिंह शक्तावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। गोविंद सिंह डोटासरा ने परिजनों को ढाढस बंधाया। गोविंद सिंह डोटासरा के भिंडर पहुंचने के दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डोटासरा के साथ प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना,चित्तौड़ के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ,मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी आदि थे।