Home>>फतहनगर - सनवाड>>पेपर लीक मामले में भाजयुमो ने किया प्रदर्शन
फतहनगर - सनवाड

पेपर लीक मामले में भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

फतहनगर मैन चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरपीएससी अब राजस्थान पेपर सेलिंग कॉरपोरेशन बन चुका है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक की दुकान खोली है। इससे पहले रीट भर्ती परीक्षा में घोटाला हुआ। लेकिन सरकार ने हर एक दोषी को बचाया। पेपर लीक के तार सरकार के मंत्रियों तक जुड़े हुए हैं। लेकिन उस मामले में इन्वेस्टिगेशन भी ठीक तरीके से नही हुई। छोटी मछलियों को गिरफ्तार कर बड़े मगरमच्छ को छोड़ दिया गया। ऐसे लोगों ने अब पूरी प्लानिंग के साथ सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के पेपर को लीक करवाया है। इस परीक्षा का केवल एक ही पेपर नहीं बल्कि 4 पेपर लीक हुए हैं। क्योंकि जिस बस से पेपर को लीक करवाया गया। राजस्थान में मां-बाप अपना पेट काटकर बच्चों को भर्ती परीक्षा की तैयारी करवा रहे हैं लेकिन उन लाखों युवाओं के सपने गहलोत सरकार ने तोड़ दिए हैं। धरना प्रदर्शन में पूर्व चेयरमेन कल्याण सिंह पोखरना, सुनील डांगी,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल,महामंत्री रोशन खटीक,फूलचंद कुमावत, भाजयूमो जिला मंत्री सचिन खटीक,भाजयूमो अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,महामंत्री शैलेश मीणा, पार्षद विनोद धर्मावत, सोहन खटीक,गजेंद्र सिंह रावल,पूर्व अध्यक्ष महेश सोनी,किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत,एस सी मोर्चा अध्यक्ष पूरण गोयल,महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा,पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा, प्रकाश देवड़ा,हरीश सिंघल,वीरेंद्र खनूजा,रमेश पालीवाल,मनीष तम्बोली,दीपक यादव,किशन तेली,सूर्यप्रताप सिंह,मोहित शर्मा,लोकेंद्र सिंह,आदि कार्यकर्ता गण मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!