Home>>फतहनगर - सनवाड>>प्रताप जयन्ती को लेकर फतहनगर में हुई पूर्व तैयारी बैठक,सर्व समाज के लोगों ने लिया भाग
फतहनगर - सनवाड

प्रताप जयन्ती को लेकर फतहनगर में हुई पूर्व तैयारी बैठक,सर्व समाज के लोगों ने लिया भाग

फतहनगर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484 जयंती के लेकर पूर्व तैयारी बैठक रविवार को संस्थान के कार्यालय श्री राजपूत धर्मशाला आवरी माता शक्तिपीठ फतहनगर में संपन्न हुई जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,पर्वतसिंह नया बंगला, भेरूसिंह चैहान, महेंद्रसिंह झाला, रूप सिंह राणावत,भगवत सिंह राठौड़, पूरणसिंह राणावत,भगवत सिंह गोड़, अजय कुमार सिंह राणावत, डूंगरसिंह राणावत, लक्ष्मणसिंह चैहान, अमरसिंह राणावत, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल,गोवर्धन खटीक, भगवत सिंह चुंडावत, पप्पूसिंह चुंडावत, कर्नल सिंह चैहान, हेमेंद्रसिंह राठौड़, हिम्मतसिंह चैहान, मनीष सोनी, किशनसिंह सोलंकी, प्रवीणनाथ चैहान,महेंद्रसिंह राणावत, कानसिंह राणावत, गुणवंतसिंह राणावत, प्रहलादसिंह राणावत, अभिराज सिंह राणावत, सूर्य प्रतापसिंह रावल ,नारायणसिंह चैहान, कल्याणसिंह राठौड़, नरेंद्रसिंह झाला, सुरेश सोलंकी, रतन कुमावत एवं संस्थान व सर्व समाज के गणमान्य उपस्थित थे। सभी ने अपने-अपने विचार रखें। बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार जो भी महानुभाव द्वार, होर्डिंग लगाना चाहे,जलपान की व्यवस्था करना चाहे, बैनर लगाना चाहे शोभायात्रा में महाराणा प्रताप से संबंधित झांकी सम्मिलित करना चाहे करवावें। अश्व सवारी करने वाले युवा जिनकी आयु 15 वर्ष से ऊपर हो जिन्हें अभिभावक ध्यान में रखेंगे। शोभायात्रा एवं मुख्य समारोह में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित करावे। महाराणा की मूर्ति पर माल्यार्पण के समय कतार में रहे। अतिथि एवं वरिष्ठ जनों का ध्यान रखावे। बच्चे कविता पाठ या उद्बोधन देना चाहे वह 7जून तक अपना नाम लिखवा सकता है। शोभायात्रा के लिए प्रातः 7 बजे आवरी माता मंदिर प्रांगण में इकट्ठा हो 7.30 बजे शोभायात्रा प्रारंभ हो जाएगी। समय का पूरा ध्यान रखें। राजस्थानी गणवेश में शामिल होने का आग्रह किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए जल का अधिक से अधिक सेवन करते रहें। जो सज्जन आयोजन के बाद महाप्रसाद (भोजन)की व्यवस्था एकल या संयुक्त रूप से करना चाहे वो संस्थान को 6 जून तक अवगत करावे। बैठक में सभी को निमन्त्रण पत्र प्रदान कर विमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!