Home>>फतहनगर - सनवाड>>बंजारा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 14जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
फतहनगर - सनवाड

बंजारा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 14जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

फतहनगर। बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित प्रथम तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में तुलसी समेत 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं संतों ने आकर वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
सुबह 8 बजे विनायक वाटिका से वर वधुओं की बिन्दोली रवाना हुई जिसमें सबसे आगे दूल्हे घोड़ों पर सज्जित होकर सवार किए गए। बीच में महिलाएं एवं पुरूष नाचते गाते चल रहे थे। इनके पीछे ही वधुओं को सज्जित बग्गियों में विराजित किया गया। ठाकुरजी का वेवाण भी सबसे आगे चल रहा थी। बिन्दोली मैन चैराहा,नया बाजार,प्रताप चैराहा,स्टेडियम,हिमाड़िया बावजी होते हुए विवाह स्थल द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट भूमि पर पहुंची जहां पर सबसे पहले ठाकुरजी ने तोरण वंदन किया। इसके बाद बारी-बारी से सभी दूल्हों ने तोरण वंदन की रस्म अदा की। कताबद्ध सज्जित चंवरियों में पं.मुकेश शर्मा के निर्देशन में पंड़ितों द्वारा वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ विवाह की रस्म अदायगी की गयी। सभी प्रकार के नेकाचारों का निर्वहन करते हुए वर वधुओं को विदायी दी गयी।
विवाह समारोह में कन्यादान के लिए भी होड़ लगी रही। दर्जी समाज के पदाधिकारी भी पहुंचे तथा कन्यादान किया। इसके अलावा अनेक लोगों ने गुप्त कन्यादान भी किया। वर वधुओं को मुंगाना धाम के महन्त चेतनदास महाराज,अखाड़ा मंदिर महन्त शिवशंकरदास,सनवाड़ अखाड़ा मंदिर महन्त गोपालदास आदि ने वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी.पी.जोशी, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी,प्रदेश के राज्यमंत्री जगदीशराज श्रीमाली,मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत,पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, फतहनगर-सनवाड़ पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व प्रधान जीतसिंह चुण्डावत,मदन लाल प्रजापत, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,दिनेश कावड़िया,व्यापार मण्डल अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, खण्डेलवाल समाज के कैलाश खण्डेलवाल,द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष शैलेष पालीवाल, डबोक मण्डल अध्यक्ष कुलदीपसिंह चुण्डावत,भूपालसागर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारिया,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेश चपलोत,पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,सुनील डांगी, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल,पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेश सोनी,पार्षद विनोद धर्मावत,नरेश जाट,सोहनलाल खटीक,विनोद यादव,मनीष पालीवाल,दीपमाला चावड़ा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, फूलचंद कुमावत, रोशन खटीक, श्रवण खटीक समेत नगर के कई प्रमुख लोगों ने वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। अतिथियों का स्वागत संस्थान एवं विवाह समारोह आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
सेहरा रहा आकर्षण का केन्द्रः बंजारा समाज का परम्परागत सेहरा आज के आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। दरअसल इस समाज के वर वधुओं के लिए खजूर के पत्तों से निर्मित सेहरा काम में लिया जाता है। यह सेहरा समाज के लोगों में से ही बनाते हैं। दूल्हा-दूल्हन के सिर पर खजूर के पत्तों का सेहरा वर वधु की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। इस सेहरे की खूब चर्चा रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!