Home>>देश प्रदेश>>बजट से रेलवे के कार्यो को मिलेगी गति-सांसद जोशी
देश प्रदेश

बजट से रेलवे के कार्यो को मिलेगी गति-सांसद जोशी

नई दिल्ली:-चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने केन्द्र सरकार द्वारा आम बजट 2023-24 में रेलवे के लिये चल रहे कार्यो के लिये बजट के लिये आंवटित किये जाने का स्वागत किया हैं। इस बजट मंे मिली राशि से संसदीय क्षेत्र मंे रेलवे के क्षेत्र में हो रहे कार्यो को गति मिलेगी तथा चल रहे कार्य शीघ्र से पूर्ण होगें जिससे इसका लाभ आमजन को मिलेगा।

  बजट 2023-24 मंे मिली सौगातें

ऽ नीमच-बड़ीसादड़ी 48 किमी नई रेल लाईन के लिये लागत 474 करोड़ रू., बजट राशि 150 करोड़ रू जारी।

ऽ मावली-मारवाड़ आमान परिवर्तन के लिये 20 करोड़ 5 लाख रू.।

ऽ चित्तौडगढ-नीमच दोहरीकरण 55.73 किमी के लिये 50 करोड़ रू की राशि।

ऽ नीमच-रतलाम दोहरीकरण 133 किमी के लिये 400 करोड़ रू. की राशि।

ऽ मावली-बडीसादडी, उदयपुर-उमरा के लिये आमान परिवर्तन कार्यो को पुर्ण करने के लिये 90.50 करोड़ की राशि।

ऽ अजमेर-चित्तौडगढ दोहरीकरण कार्य 186 किमी अतिमं स्थान सर्वेक्षण कार्य बजट 1 करोड़ रू।

ऽ रतलाम-नीमच-चित्तौडगढ कोटा विद्युतीकरण कार्य पुर्ण करने के लिये (348 किमी) के लिये 7.71 करोड़ रू।

ऽ अजमेर-मावली-उदयपुर विद्युतिकरण (294 किमी) के लिये 29.2 करोड़ रू।

ऽ उदयपुर-हिम्मतनगर विद्युतिकरण (209 किमी) के लिये 87.43 करोड़ रू।

ऽ मावली-बड़ीसादड़ी विद्युतिकरण (82 किमी) के लिये 9.00 करोड़ रू।

ऽ अजमेर-चित्तौडगढ रेलपथ नवीनीकरण के लिये 10.20 करोड़ रू।

ऽ अजमेर-चित्तौडगढ रेलपथ लूपलाईन नवीनीकरण के लिये 1 करोड़ रू।

ऽ कोटा-चित्तौडगढ रेलपथ नवीनीकरण के लिये 4.30 करोड़ रू।

ऽ चित्तौडगढ-उदयपुरसिटी रेलपथ नवीनीकरण के लिये 1.50 करोड़ रू।

ऽ अजमेर से चित्तौडगढ तथा उदयपुर के मध्य रेलवे अण्डरपास के लिये 50 लाख रू।

ऽ उदयपुर सिटी बड़ी लाईन दुर्घटना सहायता गाड़ी के लिये 5 करोड़ रू।

ऽ इसके साथ ही निम्बाहेड़ा सांवलियाजी कपासन नई रेल लाईन के सर्वे, चित्तौड़गढ़ बाईपास सर्वे, अजमेर-उदयपुर दोहरीकरण सर्वे, अजमेर-चित्तौड़गढ़ दोहरीकरण अंतिम स्थान सर्वे, डेट-घोसुन्डा बाईपास सर्वे, मावली मारवाड़ दोहरीकरण सर्वे आदि के लिये भी बजट आंवटीत किया गया हैं।

 सांसद जोशी ने बजट मंे संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में विकास कार्यो के लिये राशि आंवटित किये जाने पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!