Home>>फतहनगर - सनवाड>>भाजपा किसान मोर्चा फतहनगर-सनवाड़ मण्डल की कार्यकारिणी घोषित
फतहनगर - सनवाड

भाजपा किसान मोर्चा फतहनगर-सनवाड़ मण्डल की कार्यकारिणी घोषित

फतहनगर। भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पँवार, किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला की अनुशंसा से किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सन्तोष प्रजापत ने फतहनगर-सनवाड़ किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की जिसमें शक्तिसिंह चुंडावत व वीरेन्द्रसिंह राणावत को महामंत्री के रूप में शामिल किया गया। इसके अलावा रोशन जाट, देवीलाल लौहार, रमेश टेलर,किशन गाडरी,भुवनेश पुरी, प्रकाश गाडरी को उपाध्यक्ष, विकास वैष्णव, रतन गाडरी,अनिल सुथार,भगवान लाल प्रजापत,लक्ष्मण गाडरी को मंत्री,गोपाल दाधीच को मिडिया प्रभारी,मोनुसिंह को सह मिडिया प्रभारी,रोहित खींची को आईटी सेल संयोजक,अशोक रावत को आईटी सेल सह संयोजक,जितेंद्र पुरी को कोषाध्यक्ष,टोनी टेलर को कार्यालय मंत्री व रोहित पालीवाल को प्रवक्ता मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!