Home>>मावली>>भाजपा मावली मण्डल की कार्यशाला सम्पन्न, सशक्त बूथ से ही संगठन मजबूत होगाः जोशी
मावली

भाजपा मावली मण्डल की कार्यशाला सम्पन्न, सशक्त बूथ से ही संगठन मजबूत होगाः जोशी

मावली। आज मावली विद्यानिकेतन विद्यालय में भाजपा मावली मण्डल की कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें मुख अतिथि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्वलन से हुआ। उसके बाद संगठन का गीत हुआ। कार्यशाला में आगामी दिनों में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता को लेकर योजना बनाई गई। साथ ही वक्ताओं द्वारा संगठन की रीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक जोशी ने संगठन के चल रहे बूथ सशक्त अभियान को कार्यकर्ताओ से मजबूत करने आव्हान किया। विधायक जोशी ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं सेे कार्यकर्ताओ से अवगत कराया। जोशी ने कहा कि पार्टी अनेको लोगो के त्याग,समर्पण,परिश्रम से यहाँ तक पहुची है। हम सब कार्यकर्ताओ को मिलकर परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को मजबूत करना है। सांसद खेल अभियान के मावली विधानसभा प्रभारी नरेंद्रसिंह आसोलिया ने आगामी दिनों में होने वाले खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा की। महामन्त्री चन्द्रगुप्तसिंह चौहान ने संगठन की रीतियों से कार्यकर्ताओ को अवगत कराया। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक केशव छाजेड़ ने सहकारिता के क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। जिला मंत्री गणेश कुम्हार ने कार्यकर्ताओं को प्रोतसाहन देने पर अपना वक्तव्य दिया। जिला उपाध्यक्ष गणपत स्वर्णकार ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। मावली मण्डल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार ने कार्यक्रम में विगत दिनों संगठन द्वारा मण्डल में आयोजित विभिन कार्यक्रमो के बारे में बताया। साथ ही सुथार ने बूथ सशक्तिकरण अभियान में सभी बूथ अध्यक्षो को बूथ कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए। मावली सांसद खेल प्रतियोगिता का प्रभार ईंटाली शक्तिकेन्द्र को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!