Home>>देश प्रदेश>>मुख्यमंत्री ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। 
श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित श्री राज राजेश्वरी मंदिर में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ आरती कर होली पूजन किया। उसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया।होलिका दहन के दौरान राजस्थान पुलिस की 4 आरएसी बटालियन के जवानों तथा राजस्थानी लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। श्री गहलोत ने कलाकारों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। 
इस अवसर पर अनेक गणमान्यजन एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सपरिवार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!