Home>>फतहनगर - सनवाड>>राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के चुनावःचन्द्रशेखर पाँचवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के चुनावःचन्द्रशेखर पाँचवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव रविवार को चुनाव पर्यवेक्षक आनन्दीलाल बैरागी एवं चुनाव अधिकारी राकेश मेनारिया के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी में सम्पन्न हुए। इस अवसर पर आयोजित वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर ने की जबकि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह झाला थे। विशिष्ट अतिथि संभाग संगठन मंत्री राजेन्द्रसिंह सारंगदेवोत, जिला उपाध्यक्ष शैलेष कोठारी, अतिरिक्त जिला मंत्री शंकरलाल जाट लदाना, पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, जिला प्राथमिक शिक्षा सचिव योगेश जैन, शक्ति केन्द्र संयोजक बादल शर्मा आदि थे। अधिवेशन में उदयपुर में संगठन के निर्माणाधीन कार्यालय भवन के कार्य पूर्ण करवाने पर चर्चा के साथ ही सभी से आर्थिक सहयोग का आव्हान किया गया। शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिये संगठन के संघर्ष, भावी समाधान एवं प्रमुख समस्याओं पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संगठन के आदर्श एवं राष्ट्रीय विचारधारा को समृद्ध बनाने पर भी वक्ताओं ने उदबोधन प्रदान किया। निर्वाचन में सुधीर कुमार शर्मा, शैलेष कोठारी, शंकरलाल जाट लदाना, पुष्करलाल बड़गुर्जर, दिलीप कुमार त्रिपाठी, योगेश जैन, लोकेश जीणावत एवं शंकरलाल जाट सालेरा प्रदेश महासमिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपशाखा कार्यकारिणी के निर्वाचन में सभाध्यक्ष शंकरलाल जाट सालेरा, उपसभाध्यक्ष हरीश दाधीच व लक्ष्मीलाल जाट, अध्यक्ष चन्द्रशेखर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाट, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार शर्मा, मंत्री रामरतन कोठारी, महिला मंत्री नीलम राव, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, अध्यापक सदस्य रमेश चन्द्र वैरागी, पंचायत समिति शिक्षक सदस्य भूपेन्द्र पाठक, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य विनोद कुमार सैनी, व्याख्याता सदस्य प्रहलाद बड़गुर्जर, प्रधानाचार्य सदस्य हितेश कुमार टेलर, सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य मदनलाल श्रीमाली, महिला शिक्षक सदस्य अलका व्यास, प्रबोधक सदस्य दूदाराम डाँगी एवं कम्प्यूटर अनुदेशक सदस्य आयुष टेलर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनके साथ ही संजय गहलोत, शंकरलाल जाट मावली, मांगीलाल डाँगी, हिम्मतसिंह राव, शंकरलाल चावड़ा, लक्ष्मीनारायण नन्दवाना, पुखराज प्रजापत, पंकज गोयल, अतुल दवे, संतोष यादव, कानाराम चैहान, नरेशपुरी गोस्वामी, सुनील विजयवर्गीय, रुद्रदत्तपुरी गोस्वामी, देवव्रत बड़गुर्जर भी जिला महासमिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान भूपेन्द्र सिंह, मुकेश पालीवाल, ऋतुराज सिंह राव, सविता विश्नोई, कमलेश गुर्जर, भजनलाल शर्मा, विनय वशिष्ठ, किशोरसिंह, अनिल शर्मा, संतोष बुनकर, कुसुम व्यास, सोनम यादव, पूजा मीणा, राधा शर्मा, नरेन्द्र सिंह, दिनेश बोरीवाल, फतह मोहम्मद, पर्वत सिंह , माधवलाल गाडरी, गंगाराम अहीर, अजय , सोनू सिंह, प्रमोद गुप्ता सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद स्नेहभोज का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!