Home>>फतहनगर - सनवाड>>राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पदाधिकारियों ने शिक्षक भवन निर्माण के लिए दिल खोलकर दिया आर्थिक सहयोग
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पदाधिकारियों ने शिक्षक भवन निर्माण के लिए दिल खोलकर दिया आर्थिक सहयोग


फतहनगर। उदयपुर में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उदयपुर के भवन का निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। शिक्षक संघ ने अब तक अपनी पूर्व संचित निधि का उपयोग करते हुए दूसरी छत डालने तक का निर्माण कार्य करवाया जा चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने पर यह भवन राजस्थान ही नही अपितु पूरे देश का किसी शिक्षक संघ का एक मात्र विशाल भवन होगा। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उदयपुर ने शिक्षकों से इस भवन निर्माण में सहयोग देने का आव्हान किया है। इसी के तहत आज राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ के पदाधिकारियों ने दिल खोलकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इनके द्वारा दिये सहयोग की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। प्रशंसा तो होनी ही है क्योंकि इस संघ के कार्यकर्ता प्रत्येक व्यक्ति को अपनी रीति-नीति से जोड़ने के लिए 100-100 रूपए की सदस्यता रसीद काटने दूर-दराज के विद्यालयों तक पहुंचते हैं तथा उस निधि का सही उपयोग भी सुनिश्चित करते है। ऐसे ही इस संघ के पदाधिकारियों ने अपने जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह झाला के आह्वान पर आज दिल खोलकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर चैधरी, पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शैलेष कोठारी एवं अतिरिक्त जिला मंत्री शंकरलाल जाट लदाना ने 21-21 हजार का सहयोग दिया है जबकि उपशाखा मावली अ की पूर्व महिला उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, उपशाखा अ के कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट आदि ने 11-11 हजार का सहयोग प्रदान किया है। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा इन सहयोगकर्ताओं का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही शिक्षक भवन निर्माण के लिए मावली से सभी शिक्षक साथियों द्वारा अधिकाधिक सहयोग देने का आव्हान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!