Home>>उदयपुर>>लेकसिटी की आकांक्षा का हैदराबाद आईआईटी ने किया सम्मान
उदयपुर

लेकसिटी की आकांक्षा का हैदराबाद आईआईटी ने किया सम्मान

उदयपुर. लेकसिटी की छात्रा आकांक्षा राजपुरोहित को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद ने सम्मानित किया। सेंट मैरी स्कूल फतहपुरा की पूर्व छात्रा आकांक्षा राजपुरोहित को एम.टेक. सिविल इंजीनियरिंग में ऑउट स्टेडिंग एकेडमिक परफोरमेंस के लिए सम्मानित किया गया। आकांक्षा ने कक्षा 5 से 9 तक वर्ष (2009-2013) तक सेंट मैरी स्कूल में अध्ययन किया है। आकांक्षा के पिता लोकेश सिंह राजपुरोहित वर्तमान में नेशनल हाइवे प्राधिकरण उदयपुर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है तथा माता ममता राजपुरोहित राजनीतिक विज्ञान में एम.ए. तथा वास्तु विशारद है। आकांक्षा बचपन से ही मैधावी छात्रा रही है। उसने दसवीं सीबीएसई बोर्ड देहली से 10 सीजीपीए अर्जित कर देहली मेरिट में स्थान पाया था। वर्तमान में एमटेक इनवायरमेंट इंजीनियरिंग (सिविल इंजीनियरिंग) के फाइनल वर्ष 2022-23 में 10 सीजीपीए अर्जित करने पर आईआईटी हैदराबाद द्वारा सरटिर्फिकेट ऑफ एप्रीरीसिएशन प्रदान किया गया है। आकांक्षा भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में जाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!