Home>>फतहनगर - सनवाड>>शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का किया अवलोकन
फतहनगर - सनवाड

शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का किया अवलोकन

फतहनगर। शनिवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह झाला, अतिरिक्त जिला मंत्री शंकरलाल जाट, संगठन मंत्री सुधीर शर्मा, उपशाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर चैधरी ने रा.उ.मा.वि. लदानी में चल रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन कर संभागियों से चर्चा की। सभागियों से शिविर की व्यवस्था सम्बन्धी जानकारी ली। सभी पदाधिकारियों ने शिक्षक संघ के इतिहास, संघर्ष एवं उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उदयपुर में निर्माणाधीन शिक्षक भवन के बारे में जानकारी प्रदान की। शिक्षक समस्याओं एसीपी, स्थायीकरण, स्थानांतरण, पुरानी पेंशन आदि के समाधान की जानकारी प्रदान की। साथ ही शिक्षक भवन के निर्माण हेतु सहयोग का आव्हान किया। इस अवसर पर कई शिक्षकों ने सहयोग राशि की घोषणा भी की। संचालन शंकरलाल जाट ने किया। अतिथियों का स्वागत गंगाराम अहीर, राधा भावसार, मीनल शर्मा आदि ने किया। धन्यवाद व्यवस्थापक सविता बिश्नोई ने दिया। इस अवसर पर दक्ष प्रशिक्षक संतोष बुनकर, नीलम राव, लक्ष्मी मीना, रतनी आचार्य सहित संभागी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!