Home>>फतहनगर - सनवाड>>समरसता कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी पर मोटे अनाज का किया वितरण
फतहनगर - सनवाड

समरसता कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी पर मोटे अनाज का किया वितरण

फतहनगर। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मून्दड़ा,भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चैहान के निर्देशानुसार वार्ड 22 स्थित आंगनवाड़ी पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रीतु अग्रवाल के नेतृत्व में (मोटा अनाज) मक्की के पोहे बांटकर समरसता कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, वार्ड पार्षद श्रीमती रंभादेवी सोनी, फतहनगर सनवाड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा देवड़ा आदि बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आंगनवाड़ी संयोजिका इंद्रा कुवर, आंगनवाड़ी प्रभारी शौकत बेगम एवं बच्चों की माताएं उपस्थित थी। कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत उपरना ओढ़ाकर किया गया। सभी को मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी गई तथा कहा कि इसका अधिक से अधिक उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!