Home>>मावली>>सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर स्कूली बच्चों ने व्यक्त किया संकल्प
मावली

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर स्कूली बच्चों ने व्यक्त किया संकल्प

फतहनगर। उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत के मार्गदर्शन में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं ईजी फ्लक्स पॉलीमर साकरोदा द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के विकल्प और कम्पोस्टेबल प्लास्टिक की प्रायोगिक जांच एवं पौधोंरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुमन बाला शर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि उप तहसीलदार सनवाड़ संपत सिंह भाटी थे। विशिष्ट अतिथि पटवारी भूपेंद्र सिंह जाट एवं कृषि पर्यवेक्षक कैलाश अहीर रहे। संचालन सुनील कुमार विजयवर्गीय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ललित नारायण आमेटा निदेशक फास्टर संस्थान ने सिंगल युज प्लास्टिक से पृथ्वी एवं मानवीय प्रभाव पर व्याख्यान करते हुए बताया कि प्लास्टिक कैंसर के समान खतरनाक है। कम्पोटेबल प्लास्टिक जांच का प्रायोगिक परीक्षण किया गया। प्रकृति रक्षक कंपोस्टेबल प्लास्टिक का निर्माण
ईजी फ्लक्स पॉलीमर साकरोदा उदयपुर में किया जा रहा है। यह प्लास्टिक मिट्टी के सम्पर्क आने पर 180 दिन में कंपोस्ट में परिवर्तन हो जाता है। प्रधानाचार्य ने घर-घर तिरंगा, हर घर पौधा अभियान की जानकारी दी। मुख्य अतिथि उप तहसीलदार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए कमेटी गठित कर बहुत जल्द कानून कार्रवाई कर भारत सरकार के नियम की पालना की जावेगी। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधे रोपित किए गए। बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
इस अवसर गोपीलाल जाट, एकता जाट, हेमंत गुर्जर, अनिता जोशी, नर्मदा शंकर लक्षकार, गरिमा पुरोहित आदि की उपस्थिति में कार्य को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!