Home>>फतहनगर - सनवाड>>सुनील डांगी सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित अभियान के जिला प्रभारी मनोनीत
फतहनगर - सनवाड

सुनील डांगी सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित अभियान के जिला प्रभारी मनोनीत

फतहनगर। केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित अभियान के लिए फतहनगर-सनवाड़ पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुनील डांगी को जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है।
उक्त नियुक्ति भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान ने की। डांगी के अलावा नाहरसिंह राठौड़ व प्रमोद अग्रवाल को सह प्रभारी बनाया गया है। इन प्रभारियों से आग्रह किया गया है कि वे अभियान की कार्य योजना प्रदेश व जिला के निर्देशानुसार तैयार कर अभियान को गति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!