फतहनगर। पालिका क्षेत्र के फतहनगर कस्बे में इन दिनों सड़कों का काम द्रुत गति से चल रहा है।
पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया ने मंगलवार को वार्ड 14 व 15 के बीच बन रही सी.सी.सड़क का निरीक्षण किया। खस्ताहाल सड़क का लम्बे समय से काम पेडिंग पड़ा था जिसके बनने पर इस क्षेत्र के लोगों ने पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया का आभार जताया। निरीक्षण के वक्त क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा,पंकज मंगल,सतीश जैन,महेश सोलंकी सहित वार्ड के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।
फतहनगर - सनवाड