Home>>फतहनगर - सनवाड>>हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक आज
फतहनगर - सनवाड

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक आज

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान एवं संगठन के निर्देशानुसार’हर घर तिरंगा अभियान 2022 एवं अन्य संगठनात्मक गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं सफलता हेतु भाजपा मंडल फतहनगर सनवाड़ की बैठक आज शाम 5 बजे, माहेश्वरी समाज भवन फतहनगर में आयोजित की जाएगी।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला के अनुसार बैठक में भाजपा के ’मंडल क्षेत्र में निवासरत सभी जिला पदाधिकारीगण, जिला मोर्चों के पदाधिकारीगण ,प्रभारी गण, मंडल के सभी पदाधिकारीगण, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन,सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, सभी पार्षद गण, पूर्व पार्षद गण, मंडल के पूर्व पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक, हर घर तिरंगा अभियान के मंडल संयोजक, सह संयोजक, सब बूथ अध्यक्षों सहित मंडल क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में विधायक एवं मावली विधानसभा के तिरंगा यात्रा के संयोजक धर्म नारायण जोशी, नितिन सेठिया, उदयपुर देहात जिला महामंत्री नरेंद्रसिंह आसोलिया, मंडल प्रभारी भंवरलाल भट्ट का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!