Home>>फतहनगर - सनवाड>>होलिका का किया आतिशी दहन,कल रंगोत्सव की रहेगी धूम
फतहनगर - सनवाड

होलिका का किया आतिशी दहन,कल रंगोत्सव की रहेगी धूम

फतहनगर। यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में गुरूवार की शाम 7.15 बजे विधि विधान से मुख्य होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन के लिए नगर से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष स्टेडियम में एकत्र हुए। अधिकांश महिलाएं केसरिया परिधान में पहुंची तथा होलिका का पूजन किया। द्वारिकाधीश मंदिर से पुजारी एवं नगर के प्रमुख लोग ढोल धमाकों के साथ सरदार पटेल स्टेडियम पहुंचे तथा विधि विधान से होली की पूजा की तथा अग्नि प्रज्वलित कर होलिका दहन किया। दहन के दौरान पटाखों से आतिशी नजारे भी देखने को मिले। दहन के समय पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व शुरू हो गया है। शुक्रवार को धुलेण्डी के अवसर पर लोग गुलाल अबीर का उपयोग करते हुए रंगोत्सव का आनंद लेंगे। अखाड़ा मंदिर के बाहर भी महन्त रामचन्द्रदास के सानिध्य में होली का दहन किया गया जहां क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। नगर के विभिन्न गली मोहल्लों में भी होलिका दहन के आयोजन किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!