Home>>देश प्रदेश>>अधिकांश महिलाएं पहली बार जयपुर आई, राजीविका महिला समूह की विधानसभा अध्‍यक्ष से भेंट, जागरूक रहेंगे तब ही मिलेगा योजनाओं का लाभ – डॉ. सी.पी. जोशी
देश प्रदेश

अधिकांश महिलाएं पहली बार जयपुर आई, राजीविका महिला समूह की विधानसभा अध्‍यक्ष से भेंट, जागरूक रहेंगे तब ही मिलेगा योजनाओं का लाभ – डॉ. सी.पी. जोशी

जयपुर। राजसमंद जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्‍न गांवों की महिलाओं ने बुधवार को राजस्‍थान विधानसभा की कार्यवाही को देखा। नाथद्वारा की ग्रामीण महिलाओं के इस समूह में से अधिकांश महिलाओं को पहली बार जयपुर आने का मौका मिला। राजीविका समूह की महिलाओं ने जयपुर भ्रमण कराने के लिए विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी का आभार ज्ञापित किया।

महिला समूह से विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बात-चीत की। उनकी समस्‍याएं जानी और मौके पर ही राजसमन्‍द जिला प्रशासन के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर उनका समाधान कराया।

डॉ. जोशी ने ग्रामीण महिलाओं का आव्‍हान किया कि वे जागरूक रहेंगी, तब ही उन्‍हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। जमाना बदल रहा है। ऐसी स्थिति में हमें हमारी सोच समाज के स्‍वस्‍थ सामाजिक परिवर्तन की और बनानी होगी ताकि सभी महिलाएं स्‍वव्‍यवसाय कर अपने पैरों पर खडी हो सकें।

ग्रामीण महिलाओं ने जयपुर शहर के विभिन्‍न पर्यटन स्‍थलों और विधानसभा के राजनैतिक आख्‍यान संग्रहालय का भी अवलोकन किया।

————- डाउनलोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!