Home>>फतहनगर - सनवाड>>अहमदाबाद के लिए ट्रेनों की सौगात देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मावली पहुंच सांसद सी.पी.जोशी का किया स्वागत
फतहनगर - सनवाड

अहमदाबाद के लिए ट्रेनों की सौगात देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मावली पहुंच सांसद सी.पी.जोशी का किया स्वागत

फतहनगर। ट्रेनों के जरिए मेवाड़ को गुजरात से जोड़ने का बहुप्रतीक्षित काम अंजाम देने पर आज पालिका क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मावली पहुंच कर सांसद सी.पी.जोशी का जोरदार स्वागत किया। अवसर था जयपुर-अहमदाबाद ट्रेन के शुभारंभ का। आज उदयपुर से जयपुर के लिए रवाना की गयी इस विशेष रेल का शुभारंभ उदयपुर से करने के बाद रेल में सवार होकर सायं 6 बजे मावली स्टेशन पर पहुंचे सांसद का रेल रूकने पर भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने अपनेक-अपने तरीके से स्वागत किया। सरोपा,उपरना एवं मालाओं से सांसद को लाद दिया गया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने बताया कि सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से अहमदाबाद के लिए तीन ट्रेनों की सौगात मिली तथा फतहनगर स्टेशन को आदर्श श्रेणी में लिया गया जिस पर उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही सांसद जोशी से जयपुर-अहमदाबाद ट्रेन का फतहनगर स्टेशन पर ठहराव के लिए निवेदन किया गया। सांसद ने इस पर आश्वस्त किया। स्वागत एवं आभार व्यक्त करने पहुंचे पदाधिकारियों में मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनिल कुमार डांगी,कल्याणसिंह पोखरना,पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश सोनी,मण्डल महामंत्री रामचन्द्र महलाना,एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,किसान मोर्चा के भंवरसिंह चुण्डावत, पार्षद विनोद धर्मावत,एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैलेष मीणा,जगदीश पुरोहित,दीपक बड़गुर्जर,भाविन जैन,श्रेयांश पोखरना समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!