Home>>उदयपुर>>उदयपुर के डॉ विवेक भटनागर को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान
उदयपुर

उदयपुर के डॉ विवेक भटनागर को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान

उदयपुर .दिल्ली में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने सम्मान से नवाजाउदयपुर। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने महान कवयित्री, सुविख्यात लेखिका, पद्म विभूषण और पद्म भूषण सम्मान से अंलकृत महादेवी वर्मा की जयंती पर दिल्ली में आयोजित महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह-2022 में विविध क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उदयपुर के डॉ विवेक भटनागर सहित 27 विभूतियों को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन की अध्यक्षता में समारोह में प्रमुख अतिथि संदीप मारवाह, सुमन कुमार, ज्ञानेन्द्र रावत, प्रिया मल्लिक और माया कुलश्रेष्ठ निगम थे। जीकेसी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने स्वागत किया। ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रख्यात लेखिका एवं उपन्यासकार स्व. महादेवी वर्मा छायावादी युग की प्रमुख कवयित्री मानी जाती हैं। आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवयित्रियों में से एक होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी जाना जाता है। महादेवी वर्मा महान समाज सुधारक भी थीं। ग्लोबल महासचिव अनुराग सक्सेना ने बताया कि समारोह में कलाकार अंजन श्रीवास्तव और रमेशचंद्र श्रीवास्तव को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान, सामाजिक क्षेत्र में डॉ. नम्रता आनंद, अविलाला श्रीधर, अलका श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, पत्रकारिता क्षेत्र में कमल किशोर, राजीव रंजन और प्रेम कुमार, शोध एवं लेखन क्षेत्र में उदय सहाय, डॉ. विवेक भटनागर, संगीत क्षेत्र में श्रुति सिन्हा, डॉ. रंजन कुमार, देवांश चंद्रा, शालिनी श्रीवास्तव, सुबोध नंदन सिन्हा, जया श्रीवास्तव, श्रेया बसु, उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए प्रो. (डॉ.) वीके श्रीवास्तव, साहित्य क्षेत्र में आलोक श्रीवास्तव, अलका सिन्हा, लक्ष्मी नारायण भटनागर, चित्रकला क्षेत्र में सुभद्रा देवी, एमएसएमई क्षेत्र में रवि नंदन सिन्हा और फिल्म क्षेत्र में अशोक सक्सेना, पवन सक्सेना व दीप श्रेष्ठ को यह सम्मान दिया गया है। जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन, आलोक अवरिल ने विचार रखे। शालिनी बैरागी, देवांश चंद्रा ने पार्श्वगायन, डॉ. सुमित्रा दत्त राय ने कत्थक प्रस्तुति दी। जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष आनंद सिन्हा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!