Home>>फतहनगर - सनवाड>>उदयपुर शहर में चाकू बाजी की घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी की आकस्मिक बैठक आयोजित
फतहनगर - सनवाड

उदयपुर शहर में चाकू बाजी की घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी की आकस्मिक बैठक आयोजित

उदयपुर 17 अगस्त
शुक्रवार को शहर में हुई बड़ी घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की एक आकस्मिक बैठक पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत,शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, उप महापौर पारस सिंघवी शहर जिला उपाध्यक्ष तखत सिंह शक्तावत आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शहर में हुए इस त्यौहार के मौके पर अचानक घटित हुई घटना और उससे आक्रोशित जन समुदाय से उत्पन्न वातावरण के पश्चात जहां रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार से दो दिन पूर्व घटना घटित हुई और उससे जो हानि व्यापार के क्षेत्र में हो त्योहार को मनाने के क्षेत्र में हो पर्यटन के क्षेत्र में हो उसकी पूर्ति संभव है परंतु आने वाले दिनों में हमारी जनता के प्रति और जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सभी वक्ताओं ने अफवाहों पर ध्यान न देने बेवजह के आक्रोश को तुल ना देने बाजार को व्यवस्थित रुप से संचालित होने देने के लिए हम अपने आप को एक कार्यकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित करें।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने सर्वप्रथम संपूर्ण घटना के बारे में और उसके तुरंत बाद पार्टी की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में कार्यकर्ताओं के सम्मुख अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं रात 2:00 बजे तक स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए थे और जिम्मेदार पदाधिकारी अधिकारियों से समन्वय बनाकर किस प्रकार पर्व के समय इस घटना को घटित होने और उसके बाद वातावरण को संभालने के निर्देश प्रदान करते रहे।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घटना से पीड़ित उसे बच्चों की दीर्घायु हेतु प्रार्थना करने की बात कही और कहा कि हम अपने आचरण को मर्यादित रखते हुए शहर में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए कार्य करें अफवाहों पर नियंत्रण करें।

सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत ने बताया कि यह जो घटना हुई वह घटना तुष्टिकरण की पराकाष्ठा का परिणाम है और इस तरह की घटनाएं विश्व के अलग-अलग कोनों में होती आ रही है। उन्होंने कहा कि जो तत्व विश्व के कोने-कोने में उद्वेलित हो रहे हैं वह हमारे यहां भी है और ऐसी स्थिति में जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारी बन रही है वहां वहां इस तरह के उपद्रव फैलाने का कार्य हो और वातावरण दूषित हो ऐसे प्रयास किए जा रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाते हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है और वातावरण को सौहार्द पूर्ण बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में इसका प्रयास करें और जो भी राष्ट्रीय विरोधी ताकते अपने क्षेत्र में कुछ गलत करती दिखे तो तुरंत प्रभाव से अपने पार्टी के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों को सूचित करे।
शहर विधायक श्री ताराचंद जैन ने बताया कि अति उत्साह से उठाया गया कदम दीर्घकाल तक तकलीफ देह होता है। उन्होंने कहा कि घटना हुई और बहुत निंदनीय है आक्रोश होना स्वाभाविक है प्रशासन और सरकार ने जो कार्रवाई की वह आमजन की भावनाओं के अनुरूप हुई जो निर्णय हुआ वह प्रदेश में पहली बार हुआ जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। शहर की शांति बहाली में हमारा सहयोग रहे, ऐसा प्रयास हमारे कार्यकर्ता करें।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में लंबे समय तक पर्वो की श्रृंखला आने वाली है, आमजन को त्योहारों में किसी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो व्यापारी अपना व्यापार आराम से कर सके पर्यटन उद्योगों पर जो काली छाया आई है कार्यकर्ता हर परिस्थिति में सकारात्मक रुख अपनाए।

ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में हमारी सरकार हे, सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए उन्होंने वातावरण को शहर के अनुरूप बनाने त्योहार पर्व को हर्ष उल्लास से मनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों का पालन करे।
भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि हमारे आचरण से प्रदेश में एक संदेश जाएगा घटना के बाद जो आक्रोश होना था वह हो गया परंतु उसके बाद शहर की शांति बहाली में हमारे योगदान की महत्ती आवश्यकता है। पीड़ित बच्चा जल्द स्वस्थ्य हो,ऐसी कामना करे,प्रभु से प्रार्थना करे। हम किसी साजिश का हिस्सा ना बने इसकी मन स्थिति बनाकर रखें। बच्चों की जिंदगी बचे, बाजार खुले, व्यापारी वर्ग को सुरक्षित रखते हुए त्योहारों में उनके कारोबार को नुकसान ना हो और पर्यटक व्यवसाय को गलत संदेश न जाए इसके लिए हम शहर के वातावरण को अच्छा बनाने में अपना हर संभव प्रयास करें हम अपनी जिम्मेदारी को दायित्व समझकर निर्वहन करें।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री बजरंग लाल शर्मा ने कठोरता से कानून की पालना का की यह संदेश आम जनता तक जाना चाहिए।
नगर निगम उदयपुर के उप महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि जनता की मांग को पहली बार सरकार और प्रशासन ने माना इससे जनता में आक्रोश थोड़ा कम हुआ है। उन्होंने कहा कि जो आक्रोश व्यक्त हुआ वह जनता का और समाज का स्वैच्छिक आक्रोश था जो घटना के बाद व्यक्त हुआ उन्होंने कहा कि वातावरण दूषित नहीं हो इसकी व्यवस्था जरूर हो और कार्यकर्ताओं के खिलाफ आने वाले दिनों में कोई प्रशासन द्वारा गलत कदम न उठाया जाए इसकी भी चिंता संगठन करें। हम सब मिलकर शहर के वातावरण को त्योहारों के अनुरूप बनाएं व्यापारी अपना अच्छा कार्य करें और जनता उत्सव और उमंग के साथ पर्व को मनाई और साथ ही हम सब आमजन से अपील करें कि शहर के वातावरण को सौहार्द पूर्ण बनाने का कार्य करें।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा शहर जिला महामंत्री डॉक्टर किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ मनोज मेघवाल ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान शहर जिला उपाध्यक्ष हंसा माली, राजकुमार चित्तौड़ा विजयलक्ष्मी कुमावत जिला मंत्री अमृत मेनारिया करण सिंह शक्तावत गजेंद्र भंडारी भरत पुरबिया दीपक बोलिया सपना कुरूडिया, मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह देवड़ा गिरीश शर्मा दिनेश धाबाई जितेंद्र मारू विजय आहुजा देवी लाल सालवी राजेश वैष्णव किसान मोर्चा के नरपत सिंह आसोलिया, युवा मोर्चा के रणजीत सिंह दिगपाल महिला मोर्चा की कविता जोशी रुचिका चौधरी डॉक्टर सोनिका जैन, एडवोकेट मनीष शर्मा पार्षद देवेंद्र साहू मुकेश शर्मा अशीष कोठारी राजकुमारी गन्ना, संतोष मेनारिया डॉक्टर शिल्पा पामेचा माधुरी राठौर रेखा उटवाल कुसुम पवार महेश त्रिवेदी रमेश जैन आरती वसीटा,भंवर सालवी,कनकमल जारोली सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संचालन किरण जैन ने व धन्यवाद गजपाल सिंह राठौड़ ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!