Home>>फतहनगर - सनवाड>>करणसिंह गौड़ मेवाड़ संभाग संरक्षक मनोनीत
फतहनगर - सनवाड

करणसिंह गौड़ मेवाड़ संभाग संरक्षक मनोनीत

फतहनगर। फतहनगर के वार्ड 14 निवासी करणसिंह गौड़ को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट का मेवाड़ संभाग संरक्षक मनोनीत किया गया है।
महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक के दौरान क्षत्रिय समाज के उत्थान की दिशा में किए गए कार्यों को देखते हुए सर्वसम्मति से गौड़ का इस पद के लिए चयन किया गया। उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रहलादसिंह ने दी। गौड़ के मनोनयन पर उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!