भाजपा जिला कार्यसमिति में दिसंबर में सरकार को जनाक्रोश आंदोलन के माध्यम से घेरने की बनी रणनीति
फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात की जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं उदयपुर देहात जिला प्रभारी सुशील कटारा के मुख्य आतिथ्य,जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान की अध्यक्षता , एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया,गोगुंदा विधायक प्रतापलाल गमेती, नगर पालिका चेयरमैन मंजू भील,जिला उप प्रमुख पुष्कर तेली,संभाग विस्तारक एवं प्रशिक्षण अभियान प्रभारी चंद्रशेखर जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में निकुंज वाटिका में संपन्न हुई।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने कहा कि राजस्थान की सरकारों के इतिहास में वर्तमान अशोक गहलोत सरकार का कार्यकाल सबसे विफल और निराशापूर्ण रहा है। किसान ,बेरोजगार,महिलाएं यहां तक कि लंपी महामारी में लाखो गौ वंश इस सरकार की अकर्मण्यता,गलत नीतियों और कुशासन का शिकार हुए है और भाजपा जनता के इस आक्रोश का प्रकटीकरण जनाक्रोश यात्रा के माध्यम से दिसंबर माह में सड़को पर और गांव गांव तक करेगी ।
प्रदेश महामंत्री कटारा ने कहा कि जनाक्रोश सभाओं, पैदल मार्च,चोपालो ,बूथ सभाओं के माध्यम से सरकार की विफलताओं पर जनता की आवाज को मुखर किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चौहान ने आगामी जनाक्रोश यात्रा की रचना व कार्ययोजना के बारे में बताते हुए कहा कि संपूर्ण यात्रा की त्रिस्तरीय रचना कमेटी बनेगी जो जिला स्तर,विधानसभा स्तर के साथ डे टु डे यात्रा प्रभारियों के माध्यम से संचालित होगी। यात्रा के रूट चार्ट से लेकर विधानसभा स्तरीय रचना हेतु बीस नवंबर को मंडल स्तरीय कार्य समितियां आयोजित कर जिले को भेजी जायेगी।
जनसहभागिता और जनभागीदारी और आम जन की समस्याओं को इस जनाक्रोश यात्रा माध्यम से अधिक से अधिक सरकार के समक्ष लाने हेतु जिलाध्यक्ष चौहान ने पदाधिकारियों से आह्नवान किया।
जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि जनजाति वर्ग के विकास और कल्याण को गहलोत सरकार ने उपेक्षित रखा। जनजाति वर्ग हेतु मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी राज्य सरकार सही तरीके से धरातल पर लागू करने में विफल रही।
जिला कार्यसमिति को गोगुंदा विधायक प्रताप लाल भील,पूर्व विधायक दलीचंद डांगी,नाना लाल अहारी,जिला उप प्रमुख पुष्कर तेली,संभाग विस्तारक एवं प्रशिक्षण अभियान प्रभारी चंद्रशेखर जोशी,जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह आसोलिया,दीपक शर्मा,जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर वल्लभ नगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला,उप चेयरमैन नितिन सेठिया,जिला उपाध्यक्ष राम कृपा शर्मा,जिला मंत्री भंवर भट्ट,रमेश जोशी,मोहब्बत सिंह राव,जिला कोषाध्यक्ष शांतिलाल जैन,जिला मीडिया प्रभारी नाहर सिंह राठौड़,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद लोहार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर खराड़ी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया समेत मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Home>>फतहनगर - सनवाड>>कांग्रेस सरकार की विफलताओं और वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरेगी भाजपाः कटारा
फतहनगर - सनवाड