Home>>फतहनगर - सनवाड>>खेतों में लगी आग से भूसा, पाइप व केबल जली
फतहनगर - सनवाड

खेतों में लगी आग से भूसा, पाइप व केबल जली

फतहनगर। बड़गांव कांटे के समीप खेतों में आग लगने से 14 बीघा का भूसा जलकर राख हो गया।
भीलाखेड़ा राजस्व क्षेत्र में रोहिड़ा निवासी पृथ्वीराज मेनारिया का खेत स्थित है। मेनारिया ने बताया कि गेहूँ निकालने के बाद भूसा घर ले जाना था लेकिन परिवार में मौत हो जाने से भूसा घर नहीं ले जा पाए। यह भूसा आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। आग के कारण गेहरीलाल मेनारिया के खेत में पड़ा 4 बीघा फसल का भूसा भी जल गया। आस-पास के लोगों ने पानी की व्यवस्था कर आग बुझाई। आग के कारण केबल व पाइप भी जल गए। इस संदर्भ में थाने में प्राथमिकी भी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!