Home>>फतहनगर - सनवाड>>गांव-गांव चला मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान,स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने अभियान को पूरे मनोयोग से पूरा किया
फतहनगर - सनवाड

गांव-गांव चला मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान,स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने अभियान को पूरे मनोयोग से पूरा किया

फतहनगर। पूरे प्रदेश में बुधवार को सघन वृक्षारोपण के तहत मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान चलाया गया। इसी को लेकर मावली ब्लाॅक में भी गांव-गांव और नगर-नगर अभियान की धूम देखने को मिली। मावली ब्लाॅक में उक्त कार्यक्रम वृहद स्तर पर किया गया। ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम बांसलिया विद्यालय में आयोजित किया गया जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास अधिकारी शैलेंद्र पी खिंची ने की जबकि मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल पालीवाल थे। विशिष्ट अतिथि हरिशंकर, तहसीलदार मावली रमेश पी वडेरा,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ,ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोहर सिंह राव थे। अति विशिष्ट अतिथियों में पालिका अध्यक्ष हेमराज जाट,रोशनलाल सुथार, मिराज ग्रुप के वृक्षारोपण प्रभारी ललितसिंह चैहान आदि थे। मावली ब्लॉक स्तरीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मिराज ग्रुप के वृक्षारोपण प्रभारी ललित सिंह ने ब्लॉक के विद्यालयों में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु एक लाख पौधे एवं ट्री गार्ड निः शुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की। पंचायत समिति मावली के प्रशासक शैलैन्द्र पी खिंची ने रेड़िया खेड़ी विद्यालय में मरम्मत कार्य हेतु मौका मुआवना कर भौतिक सत्यापन पश्चात् दो लाख रूपये तक की स्वीकृति जारी करने को कहा। कृष्ण गोपाल पालीवाल ने बांसलिया विद्यालय नवीन परिसर में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण कराने की घोषणा की।
बांसलिया विद्यालय नवीन परिसर में शौचालय निर्माण के लिए पंचायत समिति के प्रशासक द्वारा स्वीकृति दी। भामाशाह किशन सिंह कितावत भीमल, एसएमसी अध्यक्ष गणपत सिंह, सुल्तान सिंह, पीईईओ कमलेश दलाल, सरपंच मोडा भील, उप सरपंच गुडडी बाई, ग्राम विकास अधिकारी दिलीप पालीवाल, कनिष्ठ सहायक मेघ सिंह, प्रशासनिक अधिकारी करण सिंह राव, सहायक लेखाधिकारी आशीष कुमावत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सतीश झा, शांति लाल मीणा, चुन्नी लाल अहीर, सहित पीईईओ क्षेत्र के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, भामाशाह, महिलाओं की उपस्थिति में बांसलिया विद्यालय नवीन परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया। आभार लोकेश जीणावत ने व्यक्त किया। संचालन प्रहलाद राय बड़गुर्जर ने किया। फतहनगर क्षेत्र के चंगेड़ी,आमली,मोरठ, खरतांणा, सनवाड़,जेवाणा,वासनी कलां,लदानी,ईंटाली,ढूंढिया,बड़गांव समेत आस पास के मिडिल एवं प्राईमरी स्कूलों में भी बच्चों ने पूरे मनोयोग से इस महा अभियान में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!