Home>>देश प्रदेश>>जयपुर में भाजपा का प्रदर्शनः महिला मोर्चा ने भी दिखाया दम
देश प्रदेश

जयपुर में भाजपा का प्रदर्शनः महिला मोर्चा ने भी दिखाया दम

जयपुर। राजस्थान में भाजपा की ओर से जयपुर में विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश भर के कार्यकर्ता,युवा व महिला एवं सभी वर्ग के पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा व उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल के अलावा प्रदेश भर की महिलाओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में हर परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से युवा वर्ग में आक्रोश है। नेताओं का कहना रहा कि प्रदेश सरकार अंतिम सांसे गिन रही हैं। प्रदेश की जनता कांग्रेस शासन को देख चुकी है और अब नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुत मिलना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!