Home>>देश प्रदेश>>जलदाय मंत्री ने किया जयपुर शहर के परकोटे संरक्षण के काम का शिलान्यास, हैरिटेज निगम खर्च करेगा 21.27 करोड़ रुपए,गंगापोल पर किया परकोटे के संरक्षण के काम का शिलान्यास
देश प्रदेश

जलदाय मंत्री ने किया जयपुर शहर के परकोटे संरक्षण के काम का शिलान्यास, हैरिटेज निगम खर्च करेगा 21.27 करोड़ रुपए,गंगापोल पर किया परकोटे के संरक्षण के काम का शिलान्यास

जयपुर, 7 जुलाई। जयपुर शहर के परकोटे के संरक्षण का काम शुरू हो चुका है। जलदाय मंत्री श्री महेश जोशी, हैरिटेज नगर निगम महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर व निगम आयुक्त विश्राम मीना ने गुरुवार को यहां गंगापोल गेट पर परकोटे के संरक्षण के काम का शिलान्यास किया। हैरिटेज नगर निगम करीब 21.27 करोड़ रुपए खर्च कर चारदीवारी का संरक्षण करवाएगा।
  प्रथम चरण में 6344.27 मीटर दीवार के संरक्षण का काम किया जाएगा। इस पर निगम करीब 21.27 करोड़ रुपए खर्च करेगा। 6344.27 मीटर दीवार के संरक्षण काम में चूनाकृसुरखी से दीवार का प्लास्टर किया जाएगा। कंगूरा मरम्मत और मेहराब आदि का काम होगा।
शिलान्यास समारोह में जन स्वास्थ एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री महेश जोशी ने कहा कि परकोटा का संरक्षण होने पर जयपुर संरक्षण होगा। जयपुर शहर एक विश्व विरासत शहर है इसका संरक्षण हम सबको मिलकर करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्व धरोहर के प्रति बहुत संवदनशील है इसके संरक्षण के लिए 21 करोड़ रूपये स्वीकृत हुए जिसका अब काम शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि हवामहल विधान सभा क्षेत्र में विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी, इसी वर्ष में 2 महाविद्यालय एवं 6 अंग्रेजी मीडियम की स्कूल स्वीकृत किये गये है। इसी प्रकार 380 करोड़ के जर्जर पानी की पाईपलाईन बदलने एवं 263 करोड़ रूपये बीसलपुर योजना से पानी लाने के प्रोजेक्ट स्वीकृत किये गये है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमति मुनेश गुर्जर ने कहा कि परकोटा हमारी विश्व धरोहर है इस का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। नगर निगम हैरिटेज संरक्षण के लिए  संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि हैरिटेज क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी एवं पार्षदों के सहयोग से विकास कार्यों को कराया जा रहा है। उन्होंने यहां की गंगा-जमूना तहजीब की सराहना की।
आयुक्त श्री विश्राम मीना ने कहा कि जयपुर शहर को विश्व हैरिटेज का दर्जा मिलना हमारे लिए गौरव की बात है इसको संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 16 करोड़ के काम परकोटे के संरक्षण के लिए स्वीकृत किये, जो आने वाले समय में परकोटा पूरी तरह धरोहर में संरक्षित रहेगा।
उप महापौर श्री मो. असलम फारूकी ने कहा कि नगर निगम जयपुर हैरिटेज परकोटों की मरम्मत करेगा एवं इसमें सभी का सहयोग देने का आह्यन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!