Home>>मावली>>ढूंढिया में महिला कृषकों को दी उद्यानिकी फसलों की जानकारी
मावली

ढूंढिया में महिला कृषकों को दी उद्यानिकी फसलों की जानकारी

फतहनगर। मावली तहसील की ढूंढिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महिला कृषकों को उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी गई।
राजस्थान जल क्षैत्र आजीविका सुधार परियोजना के तहत उद्यानिकी फसलों व सब्जियों की जानकारी हेतु महिला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषि पर्यवेक्षक राधेश्याम रेगर द्वारा सब्जी फसलों की जानकारी एवं जल बचत की जानकारी दी गई। साथ ही सहायक कृषि अधिकारी जमनाशंकर मेनारिया द्वारा फव्वारा संयंत्र, पाइपलाइन, फार्म पॉन्ड आदि जल बचत योजनाओं पर अनुदान संबंधी जानकारी दी गई एवं तकनीकी सहायक जेंडर गंगा शर्मा द्वारा महिलाओं को स्वयं सहायता समूह एवं राधा कृष्ण कृषक उत्पादक समूह के बारे में बताया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को सब्जियों का बीज वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!