Home>>फतहनगर - सनवाड>>नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी को मातृ शोक
फतहनगर - सनवाड

नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी को मातृ शोक

फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ पालिका में नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी की माताजी श्रीमती धापूबाई का रविवार को निधन हो गया।
श्रीमती धापूबाई 92 वर्ष की थी। पारिवारिक जानकारी के अनुसार 9 दशक नरी की चुकी धापूबाई ने अपने जीवनकाल में कभी अस्पताल का मुंह नहीं देखा। सात्विक जीवन व्यतीत करते हुए श्रीमती धापूबाई ने देह त्यागने से पूर्व अपनी इच्छाओं से भी परिवारजनों का अवगत करा दिया। श्रीमती धापूबाई अपने पीछे मनोहर लाल त्रिपाठी, सत्यनारायण त्रिपाठी, प्रहलाद रॉय त्रिपाठी, गोपाल लाल त्रिपाठी, लक्ष्मी लाल त्रिपाठी का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है।
सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों एवं लोगों ने शिरकत की तथा परिवारजनों को सांत्वना प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!