Home>>मावली>>पर्यावरण विशेष कार्यक्रम 5 जुन को
मावली

पर्यावरण विशेष कार्यक्रम 5 जुन को

फतहनगर। फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल उदयपुर ओर जिला पर्यावरण समिति, पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार के मागदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ पर्यावरण निर्माण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन 5 जुन को होगा।
कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा के अनुसार 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के मार्गदर्शन में तथा शरद सक्सेना क्षेत्रीय अधिकारी , राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के ग्रामीण क्षेत्र स्वच्छ पर्यावरण विशेष कार्यक्रम आयोजित सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध जनजागृति मावली ,फतहनगर, वल्लभनगर, जनचेतना रथ यात्रा का आयोजन होगा। ऑनलाइन नेशनल नवाचार लेखन का विषय प्लास्टिक कैरी बैग-ज्वलंत समस्या ,चित्रकला -हरित सुंदर पृथ्वी का एक दृश्य एवं स्लोगन लेखन में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध जन जागृति स्लोगन लेखन आदि कार्यक्रम सोशल मीडिया पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सहयोगी ईजी फ्लक्स पॉलीमर कंपोस्टेबल एवं री सस्टेनेबिलिटी का रहेगा। पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, संकल्प ,जनचेतना जागृति रथयात्रा द्वारा आयोजित किया किया जाऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!