Home>>देश प्रदेश>>पी.टी.ई.टी 2022 परीक्षा परिणाम जारी,जयपुर के अनुराग शर्मा ने प्री बी.एड (दो वर्षीय) तथा सीकर के अकबर अली ने इन्टीग्रेटेड (चार वर्षीय) पाठ्यक्रम में किया टॉप
देश प्रदेश

पी.टी.ई.टी 2022 परीक्षा परिणाम जारी,जयपुर के अनुराग शर्मा ने प्री बी.एड (दो वर्षीय) तथा सीकर के अकबर अली ने इन्टीग्रेटेड (चार वर्षीय) पाठ्यक्रम में किया टॉप

जयपुर, 22 जुलाई। जोधपुर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा राज्य के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में सत्र 2022-23 के लिए बी.एड. पाठ्यक्रम (2 वर्षीय) तथा 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी.ए.बी.एड. एवं बी.एससी. बी.एड पाठ्यक्रम (पी.टी.ई.टी.) प्रवेश परीक्षा परिणाम पी. टी.ई.टी. घोषित किया गया है।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह यादव ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया तथा सभी अभ्यर्थियों को शुभकामाएँ दीं। पी.टी.ई.टी. 2022 समन्वयक प्रो. शिशुपाल सिंह भादू ने बताया कि  बी.एड. (दो वर्षीय) पाठ्यक्रम में जयपुर के अनुराग शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि अलवर के अंशु सिंह राजपूत ने द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान पर दो अभ्यर्थी हनुमानगढ़ के धर्मप्रीत सिंह व अलवर के हितेश कुमार गजवानी रहे। उन्होंने बताया कि 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी.ए.बी.एड. एवं बी.एससी. बी.एड. पाठ्यक्रम में सीकर के अकबर अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि चित्तौड़गढ़ के हर्षवर्धन सिंह चुंडावत द्वितीय स्थान व जोधपुर की निरमा तृतीय स्थान पर रही हैं। उन्होंने बताया कि परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम पी.टी.ई.टी. की आधिकारिक वेबसाइट www.ptetraj2022.com एवं www.ptetraj 2022.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रो. भादू ने बताया कि पी.टी.ई.टी.- 2022 परीक्षा 03 जुलाई, 2022 को सफलतापूर्वक राजस्थान के समस्त 33 जिलों में 1558 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 4 लाख 85 हजार 485 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। जिसमें बी. एड (2 वर्षीय पाठ्यक्रम) के 3 लाख 42 हजार 882 तथा बी.ए.बी.एड. एवं बी.एससी. बी.एड. (4 वर्षीय पाठ्यक्रम) के 1 लाख 42 हजार 603 परीक्षार्थी शामिल थे।  
—–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!