Home>>फतहनगर - सनवाड>>पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
फतहनगर - सनवाड

पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

फतहनगर। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम भाजपा मंडल फतेहनगर सनवाड़ द्वारा माहेश्वरी समाज भवन में रखा गया जिसमें शेखावत की जीवनी के बारे में मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको याद किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मण्डल महामंत्री रामचन्द्र मेलाना, रोशनलाल खटीक, जगदीश तंबोली, उपाध्यक्ष बद्रीलाल सोनी, रमेशचंद्र तेली, पार्षद सोहनलाल खटीक, युवामोर्चा जिलामंत्री सचिन खटीक, युवामोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरणमल जीनगर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल लोहार, अशोक मोर, विक्रम जैन, जगदीश पुरोहित, ख्यालीलाल लोहार, अशोक तेली, रमेशचंद्र पालीवाल, गिरिराज अग्रवाल, भेरूलाल बैरवा, नटवर अग्रवाल, मोहनलाल सुथार, राजेन्द्र आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!