Home>>मावली>>प्रदेश सरकार की तुष्टीकरण की नितियों के विरोध में भाजपा मावली ने दिया ज्ञापन
मावली

प्रदेश सरकार की तुष्टीकरण की नितियों के विरोध में भाजपा मावली ने दिया ज्ञापन

मावली। भाजपा मावली द्वारा राज्य सरकार की तुष्टीकरण की नीतियों के खिलाफ बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
राज्य में बहुसंख्यकों पर बढ़ रहे अत्याचार और करोली के बाद मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र जोधपुर में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में राजस्थान के राज्यपाल के नाम उक्त ज्ञापन मावली तहसीलदार रतन लाल कुमावत को सौंपा गया।
ज्ञापन में भाजपा पदाधिकारियो ने मांग की है कि सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक करे। तुष्टीकरण की राजनीति बंद करे और साम्प्रदायिक सौहार्द न बिगड़े इसके लिए कानून व्यवस्था मजबूत करे। करोली, जोधपुर में हुई हिंसक घटना की पुनरावृत्ति न हो उसके लिए दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि प्रदेश में बहुसंख्यकों के मान सम्मान की रक्षा हो एवं उन पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में मावली भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ,घासा मण्डल अध्यक्ष रतन सिंह कितावत, भाजपा देहात जिला मंत्री गणेश लाल कुम्हार,पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल, नंदलाल खटवड महामन्त्री प्रमोद सामोता ,कैलाश गायरी ,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ,महामन्त्री सोहन लाल गायरी ,मदन नागदा,चंदशेखर शर्मा,ओम प्रकाश डागलिया,जितेंद्र नागदा,सुरेश पुजारी ,निर्मल लोढा,गोपाल जाट, राम लाल बंजारा, जय प्रकाश बोकड़िया,पर्वत सिंह ,जयंती लाल पुजारी ,मनीष वैष्णव,रोनक सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!