https://www.fatehnagarnews.com
फतहनगर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण में संसदीय क्षेत्र में सड़कों की स्वीकृति जारी होने पर सांसद जोशी ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुये बताया की संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ के प्रतापगढ़ एवं उदयपुर जिले में 58.6 किमी सड़को के लिये 34.81 करोड़ की राशि की स्वीकृति हुयी है।
इसके तहत प्रतापगढ जिले में 20.6 किमी की 4 सड़कों के लिये 9 करोड़ 91 लाख रू. तथा उदयपुर जिले मंे मावली व वल्लभनगर विधानसभाओं में 38 किमी की 7 सड़कों के लिये 24 करोड़ 88 लाख रू की स्वीकृति जारी हुयी है।
इन सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन के मार्ग उपलब्ध हो पायेगें साथ ही चित्तौडगढ जिला एवं अन्य शेष रही तहसीलों में भारत सरकार द्वारा तृतीय फेज के आगामी द्वितीय चरण में चयन किया जायेगा।
जिला प्रतापगढ़ –
पंस छोटीसादड़ी
ऽ राष्ट्रीय राजमार्ग-113 से गाडरीयावास बारोल वाया भालन का खेड़ा कुल 4.8 किमी राशि 1 करोड़ 86 लाख रू.
पंस पीपलखुॅट
ऽ सुहागपुरा से अचलावदा ब्लाक सीमा तक कुल 8 किमी राशि 4 करोड़ 78 लाख रू.
पंस प्रतापगढ़
ऽ रा.रा. 81 से अवलेश्वर असावता कुलथाना बिलेश्री से म.प्र.सीमा तक कुल 3.8 किमी राशि 1 करोड़ 47.8 लाख रू.
ऽ धमोत्तर बोरी भुवासिया गादोला पील्लु मागरोदा कल्याणपुरा मचलानी रोड़ तक कुल 4 किमी राशि 1 करोड़ 79.5 लाख रू.
जिला उदयपुर-
पंस भीण्डर विस वल्लभनगर
ऽ खेरोदा से मेनार कुल 5.3 किमी राशि 3 करोड़ 82.1 लाख रू.
ऽ नान्दवेल वल्लभनगर रून्डेडा खड़ौदा बांसड़ा रोड़ कुल 8.4 किमी राशि 5 करोड़ 82.3 लाख रू.
ऽ खेरोदा से तारावट मोरजई रोड़ वाया नवानियां कीकावास नेतावला कुल 5.3 किमी राशि 3 करोड़ 70.7 लाख रू.
ऽ डबोक घणोली वल्लभनगर रोड़ कुल 3 किमी राशि 1 करोड़ 81.6 लाख रू.
पंस मावली
ऽ घासाखेड़ी से एमडीआर 36ए वाया महुडा व सिंन्दु कुल 4 किमी राशि 1 करोड़ 75 लाख रू.
ऽ राष्ट्रीय राजमार्ग 162ई से भानसोल वाया पलाना कलां छोटीखेड़ी व मोटीखेड़ी कुल 4 किमी राशि 2 करोड़ 13 लाख रू.
ऽ राष्ट्रीय राजमार्ग 162ई से साकरोदा फलीचडा से ब्लाक बार्डर तक कुल 8 किमी राशि 5 करोड़ 84.2 लाख रू.
इन सड़कों की स्वीकृति के लिये सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त किया।