Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में पूर्ण मनोयोग से मनाया 9 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में पूर्ण मनोयोग से मनाया 9 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज योग दिवस पर सामूहिक संगीतमयी योगाभ्यास किया गया।
पतंजलि आरोग्य केंद्र फतहनगर के हर्षित पालीवाल ने बताया कि योगाचार्य जीवन लाल आर्यवीर द्वारा विभिन्न सुक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम, संगीतमय पी.टी. एवं अंत में विशेष हास्य क्रियाएँ भी करवाई गयी। इसके सम्बन्ध में बताया कि हंसने से 72 करोड 72 लाख 210 हजार नाडियों का व्यायाम होता है। साथ ही योगमय जीवन जीने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या मे ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों, विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागो के कर्मचारियों ने भाग लिया। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनवारीलाल पारीक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में अंकुरित अनाज, गिलोय स्वरस एवं शरबत वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!