Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में भाजपा का समर्पण निधि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में भाजपा का समर्पण निधि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

फतहनगर। भाजपा मंडल फतहनगर सनवाड द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि और पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंत्री भेरोसिंह शेखावत के जन्मशती वर्ष और समर्पण निधि कार्यक्रम मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पं.दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक जोशी ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के देश,समाज को समर्पित जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व पालिकाध्यक्ष और समर्पण निधि संयोजक सुनील डांगी,नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मंजू भील,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी,भाजयूमो जिला सहकोषाध्यक्ष मोहित बंसल,महामंत्री रामचंद्र महलाना, रोशन खटीक, फूलचंद कुमावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,महामंत्री शैलेश मीणा, भाविन जैन,किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लौहार, पार्षद विनोद धर्मावत,सोहन खटीक, गजेंद्र सिंह रावल,पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा,भेरूलाल बैरवा,विनोद चावड़ा, बद्रीलाल सोनी,कैलाश मोर,घनश्याम मंगल,ओमप्रकाश टेलर,अशोक मोर,रामेश्वर टांक,सुरेश सोलंकी,ओबीसी मोर्चा महामंत्री अशोक तेली,संजय विश्लोत,गिरिराज अग्रवाल,राजेश टेलर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!