Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में महिला हिंसा निवारण दिवस मनाया गया
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में महिला हिंसा निवारण दिवस मनाया गया

फतहनगर। 16 दिवसीय अभियान के तहत मावली ब्लॉक के 14 गॉंवो से 85 लड़कियां व 5 महिलाए और 5 बहुओं ने विकल्प संस्थान द्वारा महिला हिंसा निवारण दिवस मनाया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा निवारण दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए किशोरी बालिकाओं को हिंसा से मुक्त रहने, शिक्षा में सहभागिता के लिए, अपने अधिकारों के लिए लड़ने को प्रोत्साहित किया गया और हिंसा से बचाव के लिए उपाय बताए।
बाल विवाह, लड़कियों व महिलाओं पर होने वाले शोषण, अत्याचारों के बारे में बताया गया।
बालिकाओं को विश्वास दिलाया कि अब उन्हें हिंसा सहन नहीं करनी पड़ेगी। हिंसा के खिलाफ चुपी तोड़नी पड़ेगी और विकल्प संस्थान उनके सहयोग के लिए कार्यरत है। लड़कियों को हिंसा की घटना के बारे में बताया गया।
रैली की शुरुआत हिमा़िड़या बावजी के समीप से रोड़वेज बस स्टैंड तक नारों के साथ की गई जिसमें लड़कियों, महिलाओं और बहुओं ने अपने-अपने अधिकारों व होने वाली हिंसा के खिलाफ नारे लगाए। रोड़वेज बस स्टैंड पर सभी के साथ मिलकर कड़ी से कड़ी जुड़कर मानव श्रृंखला बनाई गई और कुसुम द्वारा बाल विवाह व महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा पर शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में विकल्प संस्थान के कार्यकर्ता मीना खटीक, वैशाली सांखला, इंद्रा झाला , रीना बंजारा, पल्लवी शर्मा, पुनम, शांता, आशा, माया आदि ने भागीदारी निभाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!