Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में विद्यार्थियों की निकली तिरंगा रेली
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में विद्यार्थियों की निकली तिरंगा रेली

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वराज 75 के तहत विद्यार्थियों की तिरंगा रेली का आयोजन किया गया।
रेली विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के प्रांगण से प्रारंभ हुई तथा फतहनगर के विभिन्न गली मोहल्लों से होकर गुजरी। रेली में विद्यार्थी तिरंगा एवं भगवा लिए दुपहिया वाहनों पर सवार थे। सबसे आगे डीजे पर देश भक्ति गीत तिरंगा रेली की शान में चार चांद लगा रहे थे। सबसे अंत में सुसज्जित रथ चल रहा था जिसमें विद्यार्थी भगतसिंह,स्वामी विवेकानंद,चन्द्रशेखर एवं अन्य वीरों के परिधान में दिखे। तिरंगा रैली का समापन फतहनगर स्थित विद्या निकेतन विद्यालय के प्रांगण में किया गया। रैली के दौरान संघ के स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!