फतहनगर। बस्ती संपर्क अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान के निर्देशानुसार एवं भाजपा एससी मोर्चा देहात जिला प्रभारी रोशन मेघवंशी, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक के मार्गदर्शन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात द्वारा अंबेडकर छात्रावास सनवाड़ में संपर्क एवं निरीक्षण का आयोजन किया गया।
राजकीय अम्बेडकर छात्रावास में 25 छात्रों में से 14 छात्र उपस्थित थे। सभी छात्र छात्राओं का परिचय किया एवं उनकी दिनचर्या एवं शैक्षणिक स्तर का विवरण लिया। कैंटीन में बनने वाले भोजन एवं दैनिक व्यवस्थाओं के बारे में व उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी। छात्रावास परिसर का बारीकी से अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक नागेन्द्र सिंह चूंडावत एवं छात्रों द्वारा शैक्षणिक सामग्री, ट्यूबवेल एवं लाइट व्यवस्था के साथ अन्य खेलकूद की सामग्री एवं छात्रावास के बाहर नाला निर्माण एवं छात्रावास के बाहर साफ सफाई आदि समस्या बताए जाने पर मौके पर ही जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक ने तुरंत संबंधित अधिकारियों एवं नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के उप चेयरमेन नितिन सेठिया से बात करके समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री रोशन खटीक, भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरणमल जीनगर, वरिष्ठ जगदीश पहाड़िया, महामंत्री दीपक यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोले शंकर यादव, आईटी प्रभारी राजेश कुमार दमामी, हिमांशु यादव, गौरव जीनगर आदि भाजपा एससी मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फतहनगर - सनवाड