Home>>उदयपुर>>भाजपा किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न,संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा
उदयपुर

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न,संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी देहांत जिला किसान मोर्चा उदयपुर जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की एक बैठक भाजपा कार्यालय पटेल सर्कल उदयपुर में रखी गई जिसमें किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीचंद डांगी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज अहीर, नारायण सिंह चंदाना, जिला महामंत्री मोहनलाल जाट, विजय जैन, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया,गणेशलाल कुमावत, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता वालजी सुथार, विजय, जिला मंत्री देवीसिंह राव,रमेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष देवीलाल पटेल, भूपेश कुमार मोदी, सवाईसिंह राव, भैरूसिंह राठौड़, केसर सिंह राठौड़ वालचंद पटेल,मोहब्बतसिंह,भीमसिंह राजपूत, पुरुषोत्तम जोशी, लक्ष्मीलाल डांगी ,देवीलाल गाडरी, लक्ष्मणसिंह चुंडावत, कचरूलाल पटेल, घनश्याम सिंह, सुरेश, अलीचंद,राजेंद्र एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में नारायण सिंह ने किसान मोर्चा की रीति नीति एवं आगे की योजनाओं पर प्रकाश डाला। धनराज ने संगठन को मजबूत करने के लिए बताया। जिला अध्यक्ष ने संगठन में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए कहा एवं किसानों की समस्याएं बिजली पानी का आदि के बारे में सरकार से जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। लक्ष्मीलाल ने भारतीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को किसान मोर्चा के बारे में बताया एवं किसानों की मांग को समय-समय पर उठाने का आश्वासन दिया। जिला महामंत्री विजय जैन ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया एवं कार्यकर्ताओं से प्रदेश से मिलने वाली समस्त जिम्मेदारियों के बारे में बताया। उनको समय समय पर संगठन में रिक्त पड़े पदों को पूरा करने के लिए कहा। जिला महामंत्री मोहनलाल जाट ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं धन्यवाद विजय प्रताप सिंह ने ज्ञापित किया। भाजपा देहात जिला द्वारा धनराज अहीर एवं नारायण सिंह का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!