फतहनगर. रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात जिले के पदाधिकारियों ने भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जन सम्पर्क किया। ओबीसी मोर्चा चुनाव संयोजक हरीश कुमावत,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशन गुर्जर वाजमिया, देहात जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सोलंकी,भुवनेशपुरी आदि ने वार्ड सं. 4,7,9,15,18,19,20,21,22 का दौरा कर भाजपा उम्मीद्वारों को विजयी बनाने का आह्वान किया।