Home>>फतहनगर - सनवाड>>भाजपा ने किया सेवा पखवाड़ा एवं कमलोत्सव का आयोजन
फतहनगर - सनवाड

भाजपा ने किया सेवा पखवाड़ा एवं कमलोत्सव का आयोजन

फतहनगर। रविवार को यहां भाजपा मण्डल फतहनगर-सनवाड़ द्वारा सेवा पखवाड़ा एवं कमलोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्ै मन की बात एवं मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रमों का आयोजन किया गयां कार्यक्रम की शुरुआत महेश सेवा सदन फतहनगर बुथ संख्या 104 से कर फतहनगर शक्ति केंद्र के सभी 10 बूथों पर बुथ कमलोत्सव, मन की बात एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की गईं कर्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया एवं पूर्व अध्यक्ष सुनील डांगी ने विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम की विशेष जानकारी दी। शक्ति केंद्र सनवाड के बुथ संख्या 48 वाक्याजी बावजी से बुथ कमलोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई जो कि सभी 6 बूथों पर संपन्न हुआ जिसमें सभी वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी को अपने जीवन में अपनाने को कहा। उनके संघर्ष को याद किया गया। कार्यक्रम में सभी शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक,बुथ अध्यक्ष, बूथ समिति कार्यकारिणी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी,जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा मुकेश खटीक, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रितु अग्रवाल, मंडल महामंत्री फूलचंद कुमावत,रामचंद्र महलाना,रोशनलाल खटीक,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर, युवा मोर्चा जिला मंत्री सचिन खटीक, एससी मोर्चा जिला मंत्री श्रवण खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, महामंत्री शैलेश मीणा,एसी मोर्चा अध्यक्ष पुरण जीनगर, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, आईटी संयोजक जगदीश पुरोहित, मोहित बंसल,पार्षद सोहन लाल खटीक, रमेश चंद्र तेली,प्रकाश देवड़ा,भेरूलाल बेरवा, भंवरलाल सोनी,बद्रीलाल सोनी, प्रकाश मुंदड़ा, हरीश सिंगल,पारस सियाल,रमेश दास वैष्णव, जगदीश जीनगर, बूथ अध्यक्ष देवनारायण पहाड़ियां, जगदीश पहाड़ियां, रमेश चंद्र पालीवाल, अशोक तेली, मदनलाल तेली, रोशन ताकड़, छगन खटीक अर्जुन सिंह राजावत, भवानी सिंह चौहान, भेरू सिंह चौहान, सूर्यवीर सिंह राजावत, जगदीश खटीक, गोरधन रावत, लोकेश खींची, अंकित खटीक, मनोज खटीक, मुकेश प्रजापत, प्यारचंद खटीक, गोवर्धन प्रजापत, उमेश आचार्य, मांगीलाल गाडरी, मांगीलाल खटीक, देवनारायण खटीक, राजेश खटीक, भेरूलाल प्रजापत, चेतन आचार्य, भरत खटीक, भागचंद खटीक, बाबूलाल खटीक,रामलाल आचार्य, गंगाराम गाडरी, काना गाडरी अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!