Home>>उदयपुर>>भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए मेनार में किया महामृत्युंजय जप
उदयपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए मेनार में किया महामृत्युंजय जप

मेनार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अलका मूंदड़ा एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती ऋतु अग्रवाल के नेतृत्व में आज वल्लभनगर तहसील कें मेनार गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए महामृत्युंजय जाप एवं यज्ञ किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गांव में महिलाओं एवं पुरुषों ने महामृत्युंजय जप कर मोदी जी के दीर्घायु की कामना की।
इस कार्यक्रम में वल्लभनगर प्रभारी हिम्मतसिंह झाला,देहात जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला कार्यालय मंत्री लीला सोनी,मेनार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मेनारिया, हींता मंडल अध्यक्ष देवेंद्रसिंह राव, वल्लभनगर मंडल अध्यक्ष भंवरलाल भट्ट, सी आर बालाजी मेनारिया, उपाध्यक्ष किरण डांगी, फतहनगर-सनवाड मण्डल अध्यक्ष उमा देवड़ा,झामेश्वर अध्यक्ष कमला मीणा की उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर हुई चूक पर निंदा की गई तथा पंजाब सरकार को दोषी ठहराया गया। जिला मंत्री लीला सोनी ने बताया कि आज प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हिता मंडल अध्यक्ष पद पर ममता चौबीसा और मेनार मंडल अध्यक्ष पद पर राजू मेनारिया की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!