
उदयपुर 5 सितंबर
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मेवाड़ दौरे पर कहा था कि प्रदेश में सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। इस पर राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने गुरुवार को पलटवार किया। सांसद बोले. उनके समय बिना पैसे ट्रांसफर नहीं होते थे। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि डोटासरा के समय में शिक्षक कुर्सी पर उछल.उछल कर कह रहे थे कि बिना पैसे के ट्रांसफर नहीं होते।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी आज भारतीय जनता पार्टी के पटेल सर्कल स्थित मीडिया सेंटर पर प्रदेश संगठन के निर्देश पर आयोजित सदस्यता अभियान के निमित्त प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि हमारी भजनलाल सरकार ने इन 9 महीने में 450 रुपए में सिलेंडर पहले 30 दिन में ही देना शुरू किया जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में अंतिम चार महीने में 500 रुपए में सिलेंडर देने का काम शुरू किया था।डोटासरा के उप चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की हार के बयान पर किए सवाल पर जोशी ने कहा. डोटासरा तो विधानसभा चुनाव में भी कह रहे थे कि कांग्रेस की 156 सीटें आ रही है। जनता ने उनको आईना दिखा दिया इसलिए भ्रम पैदा करने में वे माहिर है लेकिन अब प्रदेश की जनता उस भ्रम में आने वाली नहीं है।
सदस्यता अभियान के बारे में बताते हुए सी पी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री को सदस्य बनाकर एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री को सदस्य बनाकर संपूर्ण राष्ट्र में सदस्यता अभियान को प्रारंभ कर दिया गया है।अब हर जिले से लेकर बूथ पर सदस्यता अभियान पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण राष्ट्र में नवीन सदस्यता का यह अभियान पूरे उत्साह के साथ समूर्ण प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 8800002024 पर मिस्ड कॉल करकेए नमो ऐप के जरिएए एवं क्यू आर कोड के माध्यम से भाजपा के साधारण सदस्य बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हम इस अभियान के अंतर्गत हर वर्ग हर समाज हर जाति संगठन हर संगठन के उन लोगों को जो हमारी विचारधारा से और राष्ट्रवाद की प्रेरणा से प्रेरित है को जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जो लक्ष्य केंद्रीय संगठन ने लिया है वह तय समय में पूर्ण होगा और भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी एवं सर्ववर्गीय राजनीतिक दल के रूप में कार्य करती है।
इस अवसर पर सदस्यता अभियान का विधिवत्त शुभारंभ किया गया।
प्रेस कांफ्रेस के दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष रवींद्र श्रीमालीए देहात अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहानए जिला प्रभारी बंशीलाल खटीकएशहर विधायक ताराचंद जैनए ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामरए शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान उप महापौर पारस सिंघवीए प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवर सिंह पवारए शहर जिला महामंत्री डॉ किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ मनोज मेघवाल देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी भाजपा नेता तुषार भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवालएअशोक आमेटा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।